छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी: दुर्ग और राजधानी में बदला मौसम… जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भिलाई, रायपुर। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां दुर्ग जिले में पिछले दिनों से बारिश हो रही है। हालांकि की कल शाम से बारिश पर स्टॉप लगा हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में हुई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार तड़के से हो रही बारिश दोपहर होते-होते थम गई। मौसम ने करवट लिया और फिर से तेज धूप निकल आई है। दुर्ग में भी दोहपर को धुप निकली उसके बाद से ही बदली छाया हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम जिलों के एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। पिछले

पिछले 24 घंटों में इन जिलों में हुई कितनी मिलीमीटर बारिश?

दुर्ग 170.4
बलौदाबाजार (सिमगा) 155
कोरबा (करतला ) 125.4
जांजगीर (चांपा) 115.9
रायगढ़ (खरसिया) 135.4
बेमेतरा (बेरला) 65.5


राजनांदगांव (छुरिया) 46.7
रायपुर (तिल्दा) 42.6
सुकमा 41.8 40.4
बलरामपुर( रामानुजगंज) 40.4

मौसम विभाग ने क्या बताया ?
मौसम विभाग की मने तो औसत समुद्र तल पर एक मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, पुरुलिया, कृष्णानगर और वहां से पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजरती रहती है। दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम असम तक तथा दक्षिण- पश्चिम बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 0.9 और 1.5 किमी के बीच कायम है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि की संभावित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...