प्रगति यात्रा लेकर विधायक देवेंद्र पहुंचे चंद्र शेखर आजाद नगर: 25 लाख की लागत से डीआईसी मैदान में किया जाएगा लाइटिंग व्यवस्था और जीर्णोद्धार… लाखों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज अपने ​प्रगति यात्रा के तहत वार्ड वार्ड 39 चंद्र शेखर आजाद नगर पहुंचे। उन्होंने आज एक ही दिन में करीब 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। इस दौरान विधायक ने वार्ड के विकास के​ लिए विकास का पिटारा खोला। लोगों को लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। कई समाजिक भवन का लोकार्पण भी विधायक यादव ने किया। इसके अलावा 25 लाख की लागत से डीआईसी मैदान में प्रकाश व्यवस्था एवं जीर्णोद्धार भी किया जाएगा और हमर क्लीनिक अस्पताल निर्माण कार्य 21 लाख की लागत से किया जाएगा। इस विकास कार्य का भी विधायक यादव ने भूमिपूजन किया।

गौरतलब प्रगति यात्रा की शुरूआत सबसे पहले वार्ड 39 चंद्र शेखर आजाद नगर से ही की गई थी। विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के सभी गणेश पंडाल में पहुंच कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। गणेश जी के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और ​हाथ जोड़ कर भिलाई की भलाई, भिलाईवासियों की सुखशांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए चले। लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
वार्ड 39 प्रगति यात्रा के दौरान चंद्रशेकर आजाद नगर स्थित सामुदायिक भवन के समीप सिमेंटीकरन कार्य 8 लाख की लागत से किया जाएगा। सामुदायिक भवन के सामने हनुमान मंदिर का जीर्णोधार कार्य 2 लाख की लागत से किया जाएगा। 2 लाख की लागत से खेल मैदान में स्वागत द्वार निर्माण कार्य। 4 लाख की लागत से गोल्डन चौक समीप मंच निर्माण कार्य किया जायेगा। 3 लाख की लागत से गोल्डन चौक समीप पेय जल हेतु वाटर एटीएम स्थापना की जाएगी। 4 लाख की लागत से डी आई सी मैदान के समीप शिव मंदिर का जीर्णोधार कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय स्कूल के समीप शिव मंदिर का जीर्णोधार कार्य और 2 लाख की लागत से कालीबाड़ी मंदिर का जीर्णोधार कार्य भी किया जाएगा। 4 लाख की लागत से कैथलिक चर्च समीप मंच विस्तारिकर एव बोर खनन कार्य किया जाएगा। हमर क्लीनिक अस्पताल निर्माण कार्य 21 लाख की लागत से किया जाएगा। नंदिनी रोड़ देना बैंक के पीछे बोर खनन कार्य 1लाख की लागत से किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यो का भूमि पूजन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...