CG में पति-पत्नी की मौत: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दंपत्ति को रौंदा… ट्रक ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा… शरीर के हिस्से सड़क पर बिखरे, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

CG में पति-पत्नी की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी। घटना कसडोल मेन रोड गुरु घासीदास चौक की बतायी जा रही है। मृतक पति का नाम रितेश जोशी है, वहीं पत्नी का अंजू जोशी है। चरौदा के रहने वाले दंपत्ति किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने दोनों रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चरौदा के रहने वाले रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए कसडोल गए हुए थे। करीब 10 बजे वे वापस चरौदा लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, वहीं पत्नी ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया।

महिला का पूरा शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। उसका सिर, धड़, हाथ-पैर सब अलग हो गए। पूरी सड़क खून से लथपथ हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े महिला के शव के टुकड़ों को समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृत पति रितेश जोशी के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...