CG में सरकारी नौकरी: इस स्वास्थ्य केंद्र के 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए 94 पदों की मंजूरी… राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में इन पदों का सृजन

रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए विभिन्न संवर्ग के 94 पदों के सृजन की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए अस्पताल अधीक्षक के एक पद, मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ और निश्चेतना विशेषज्ञ के एक-एक पद, शिशु रोग, रेडियोलॉजी, ईएनटी, नेत्र रोग, अस्थि रोग, मेडिसीन और स्त्री रोग विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर के एक-एक पद, चिकित्सा अधिकारी के आठ पद, दंत चिकित्सक के एक पद, मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी के एक पद, स्टॉफ नर्स के 30 पद, नर्सिंग सिस्टर, ऑडियोमेड्रिशियन, रेडियोग्राफर, स्टोर कीपर, फॉर्मासिस्ट ग्रेड-2, कोल्ड चैन-कम-वैक्सीन लॉजिस्टिक असिस्टेंट, सहायक ग्रेड-3 और ड्रेसर ग्रेड-2 के दो-दो पद, लैब टेक्नीशियन के चार पद, लैब अटेन्डेंट के तीन पद, लेखापाल, ऑप्थेलमिक असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन, वाहन चालक, ड्रेसर ग्रेड-1, भृत्य, धोबी, चौकीदार और स्वीपर के एक-एक पद तथा वार्ड ब्वाय और आया के पांच-पांच पद के सृजन की मंजूरी दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...