भिलाई में BJP ने नियुक्त किए 10 मंडल के प्रभारी: उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को बनाया पश्चिम मंडल का प्रभारी… जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने जारी किया आदेश

  • भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने जारी किया मंडल प्रभारी का आदेश
  • संगठन के लिए बेहतर कार्य करने का इनाम दया को मिला
  • उप नेता प्रतिपक्ष के अलावा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा संभाल रहे हैं दया सिंह

भिलाई। एक बार फिर भाजपा संगठन ने नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह पर भरोसा जताया है। संगठन ने दया सिंह को पश्चिम मंडल का प्रभारी बनाया है। दया सिंह की नियुक्ति के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में अन्य मंडलों के प्रभारियों के भी नाम है। जिन्हें संगठन ने आगामी कार्यक्लापों को देखते हुए जिम्मेदारी दी है। संगठन की ओर से लगातार दया सिंह को जिम्मेदारी दी जा रही है। वो चाहे नगर निगम भिलाई में उप नेता प्रतिपक्ष का हो या फिर भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा हो। दया सिंह को हालही में परिवर्तन यात्रा का भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी बनाया गया था। उनके प्रभार वाले विधानसभा में भाजपा ने अपनी ताकत दिखाई और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दया ने पसीना बहाया। दया सिंह ने कहा कि, भिलाई नगर विधानसभा के पश्चिम मंडल में 10 वार्ड है। 52 बूथ है और 50 हजार से ज्यादा वोटर्स निवासरत हैं। जिनके संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करना है। दया सिंह ने कहा कि, इस साल विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव में संगठन को मजबूत प्रदान करते हुए कमल खिलाना है। इसके लिए पूरी मेहनत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...