CG – दो लोगों की मौत: जमीन के लिए दो परिवारों में खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाची की कर दी हत्या… तो गुस्साये चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला, चचेरी बहन की हालत नाजुक

दो लोगों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। दो परिवार के खूनी संर्घष में दो की मौत हो गयी, वहीं 1 युवती की हालत गंभीर है। मामला दुलदुला थाने के बंगुरकेला गांव की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी चाची की हत्या कर दी, तो वहीं गुस्साये चाचा ने भतीजा को काट डाला।

एएसआई हीरा लाल बाघव से मिली जानकारी के अनुसार, सुखदेव मरावी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया था। इसी बीच युवक ने अपने चाचा की लड़की को मारने के लिए दौड़ाया और पत्थर फेंककर उसको घायल कर दिया। इतना ही नहीं अपने चाचा अर्जुन लाल के घर चला गया, जहां उसकी चाची राय मुनि बैठी हुई थी। उस पर टांगिया से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये देखकर चाचा अर्जुन लाल भी भड़क गया और उसे उसी टांगिया से वार कर जान से मार दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...