भिलाई निगम एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स में 30 तक 4% छूट का उठाएं फायदा… 2 हजार के नोट से भी कर सकते है पेमेंट

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अधीन इलाके में सम्पत्तिकर भुगतान करने पर नागरिकों को 4 प्रतिशत विशेष छूट कर प्रावधान किया है। 30 सितम्बर तक नागरिकगण अपने भवन तथा व्यवसायिक भूखण्ड का सम्पत्तिकर का भुगतान कर 4 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है नागरिक 2 हजार के नोट से भी टैक्स जमा कर सकते है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के राजस्व वसुली हेतु एस.पी.एस. ठेका कम्पनी को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के सक्त निर्देश दिये है।

आयुक्त ने कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा है कि निगम क्षेत्र में बने नवीन भवन तथा नवनिर्मित तलो का गणना कर टैक्स का निर्धारण का मांग पत्र भेजे और टेक्स जमा कराएं। 30 सितम्बर तक सम्पत्तिकर जमा कर नागरिक 4 प्रतिशत तक के छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है। बता दे कि भारत सरकार के रिर्जव बैंक द्वारा पूर्व घोषित अनुसार 30 सितंबर के बाद 2 हजार के नोट बाजार में चलन से बाहर हो जाएगा, निगम ने नागरिकों से कहा है कि अपने सम्पत्तिकर का भुगतान 2 हजार के नोट से भी कर सकते है।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने निगम क्षेत्र के करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि अपने आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों का स्वविवरणी के माध्यम से नवीन मूल्यांकन के आधार पर सम्पत्तिकर की राशि 30 सितंबर तक जमा कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है। भवनों में तलों का विस्तारीकरण की जानकारी भी स्वविवरणी मे अवश्य देवे ताकि भविष्य में जांच के बाद लगने वाले अधिभार से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...