ग्रीन दुर्ग बनाने 5 किमी तक लगेंगे 11 हजार पौधे: हरियाली से भरा होगा पुलगांव-अंजोरा रोड का सफर…कलेक्टर डॉ. भुरे ने अधिकारियों के साथ विजिट

दुर्ग। पुलगांव-अंजोरा में शानदार सड़क के दोनों किनारे हरियाली से भी गुलजार रहेंगे। चंपा, कदंब, कोनोकार्पस आदि पौधे दोनों ओर लगाए जाएंगे। हर एक किलोमीटर में अनुमानतः हजार पौधे लगते हैं इस प्रकार दोनों ओर लगभग ग्यारह हजार पौधे लगाये जाएंगे।

आज कलेक्टर ने पुलगांव-अंजोरा रोड में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मिनी माता चौक से उन्होंने निरीक्षण आरंभ किया। कलेक्टर ने कहा कि पौधे थोड़े बड़े आकार के हों। डिवाइडर में चंपा के पौधे के साथ ही बीच में कनेर आदि के पौधे भी लगा दिये जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि पौधों को सहेजना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए ट्रीगार्ड वगैरह लगाए जाएं।

ड्रिप आदि के माध्यम से यदि पौधों को पानी दिया जाए तो यह भी बेहतर होगा। कलेक्टर ने कहा कि पौधों के बढ़ जाने से इस रास्ते की खूबसूरती काफी बढ़ जाएगी। पिछले दो सालों में शहर के महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे पौधे लगाये गये हैं। यह पौधे काफी बढ़ गये हैं और पूरा रास्ता काफी खूबसूरत हो गया है।

उन्होंने कहा कि वन होम वन ट्री महा अभियान के दौरान भी कुछ पौधे लगाये जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से पौधों की व्यवस्था और उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी की तैयारियां कर लेने के निर्देश दिये। उनके भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, डीएफओ श्री शशि कुमार, दुर्ग निगम के प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन, पीडब्ल्यूडी ईई अशोक श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

वैशाली नगर के पूर्व विघायक स्व. विद्यारतन भसीन के...

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. दाउ विद्यारतन भसीन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हे सादर श्रद्वांजलि अर्पित करते...