जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन निर्माण कार्य, अमानक काम पर उप अभियंता निलंबित

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को अधूरे काम जल्द पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित

निरीक्षण के दौरान बगीचा में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में अमानक निर्माण कार्य पाए जाने पर सचिव मुकेश कुमार बंसल ने इसे गंभीर अनियमितता माना और उप अभियंता रमेश प्रसाद सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय तय किया गया है।

प्रमुख सड़क परियोजनाओं की समीक्षा व निर्देश

  • लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग (एसएच-4): केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत 41 किलोमीटर लंबे हिस्से के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। सचिव ने निर्माण एजेंसी की प्रयोगशाला और डामर प्लांट का जायजा लिया तथा काम की रफ्तार बढ़ाने और हर चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
  • जशपुर-सन्ना मार्ग: 17.60 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की गई, जिसके लिए 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
  • आस्ता-कुसमी मार्ग: जशपुर क्षेत्र के 28 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन व मजबूतीकरण कार्य (स्वीकृत राशि 35 करोड़ 86 लाख 99 हजार रुपए) की प्रगति पर चर्चा करते हुए काम में तेजी लाने को कहा गया।

सतत पर्यवेक्षण के निर्देश

सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर और पत्थलगांव संभागों के अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के.पी. संत, अंबिकापुर मंडल के अधीक्षण अभियंता आर.एस. तोमर, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ए.डी. बंजारा और जशपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता क्षीरसागर सेठ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...

अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग-पुलिस की टीम पर हमला,...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का...