छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3 लाख तक की मदद, 30 नवंबर तक करें आवेदन

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’ के तहत पात्र खिलाड़ियों से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कितनी मिलेगी सहायता?

योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भागीदारी के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरणों पर होने वाले वास्तविक खर्च अथवा अधिकतम 3 लाख रुपए, दोनों में से जो राशि कम होगी, वह प्रोत्साहन राशि के रूप में स्वीकृत की जाएगी।

  • खेल उपकरणों के मामले में खिलाड़ी द्वारा मांगी गई राशि या उपकरण के बाजार मूल्य में से जो कम होगा, वही मान्य रहेगा।
  • एक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को केवल एक बार ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

पात्रता की प्रमुख शर्तें

  • खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • संबंधित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी प्रमाण पत्र और चयन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • यात्रा व्यय की गणना वास्तविक यात्रा टिकट व प्रमाणों के आधार पर और खेल उपकरणों की राशि का निर्धारण अभिप्रमाणित कोटेशन व दरों के विवरण के आधार पर होगा।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज

खिलाड़ियों को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे:

  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी का प्रमाण पत्र एवं चयन पत्र
  • वास्तविक यात्रा टिकट के प्रमाण
  • खेल उपकरणों का अभिप्रमाणित कोटेशन एवं सामग्री दर की प्रति
  • प्रभारी मंत्री की अनुशंसा या अनुमोदन की प्रति
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक या रद्द चेक की प्रति
  • आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार का फोटो

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण, विलंब से प्राप्त या शर्तों के विपरीत आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। गलत जानकारी देने पर राशि वसूली की कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति के लिए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्षम प्राधिकारी होंगे।

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 30 नवंबर 2026 तक इस पते पर भेज सकते हैं:

संचालक, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जी.ई. रोड, रायपुर-492001

आवेदन प्रारूप और विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0771-2262177, 0771-2262178 या ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...

अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग-पुलिस की टीम पर हमला,...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का...