दुर्ग-भिलाई में डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स निःशुल्क होगा उपलब्ध; सेवक फाउंडेशन की मदद से आशीर्वाद ब्लड बैंक ने की पहल

दुर्ग-भिलाई। जिले मे डेंगू का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। बढ़ते डेंगू के मरीजों और उनमे लगने वाले प्लेटलेट्स (RDP) की अधिकता को देखते हुए जिले की ही समाज सेवी संस्था सेवक जन फाउंडेशन के संयोजक व आशीर्वाद ब्लड बैंक ने एक अच्छी पहल की है। आशीर्वाद ब्लड बैंक के डायरेक्टर विकास जायसवाल ने यह घोषणा की है की सभी डेंगू मरीजों को अव्यशकता अनुसार प्लेटलेट्स (RDP) बिलकुल निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

चूँकि डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे है और उन सभी को इलाज के अलावा प्लेटलेट्स काउंट गिरने की स्थिति मे प्लेटलेट्स ट्रांसन्फूसन की जरुरत पडती है, किसी किसी मरीज को लगभग 4 से 8 यूनिट तक या उससे भी ज्यादा प्लेटलेट्स लग जाता है, विकास जायसवाल ने आगे बताया की फाउंडेशन के द्वारा लगातार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले संस्थाओ एवं रक्तदाताओं से आग्रह कर उनसे रक्तदान कराया जा रहा।

जिससे समय पर सभी को प्लेटलेट्स की पूर्ति किया जा सके, आगे उन्होंने बताया की एक यूनिट रेंडम डोनर प्लेटलेट्स मे 60 ml रहता है और इस एक यूनिट से लगभग 10 से 20 हजार तक प्लेटलेट्स काउंट की वृद्धि होती है। अधिक जानकारी के लिए आप आशीर्वाद ब्लड बैंक नेहरू नगर में संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...