लड़की की हत्या कर रेप: बॉयफ्रेंड फिजिकल रिलेशन बनाने का बना रहा था दबाव… मना करने पर दोस्तों के साथ पहले गर्लफ्रेंड की हत्या की… फिर शव के साथ किया दुष्कर्म, रेलवे कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

लड़की की हत्या कर रेप

क्राइम डेस्क। असम पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या करने और फिर शव के साथ रेप करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक रेलवे कर्मचारी है जिसका लड़की के साथ अफेयर था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर दोस्तों संग उसकी हत्या कर दी।

यह घटना असम के करीमगंज जिले की है। पुलिस अधिकारी पार्थ प्रतिम दास के मुताबिक, लड़की की हत्या 9 सितंबर को रात करीब 11 बजे हुई जब तीन आरोपी जबरदस्ती पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने लड़की का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया फिर उसके शरीर के साथ यौन संबंध बनाए। बाद में आरोपी नाबालिग का शव 9 सितंबर को करीमगंज टाउन बाईपास के पास मिला।

जांच के दौरान, पुलिस को मृत लड़की की नोटबुक में एक मोबाइल नंबर मिला और उसके अनुसार, उन्होंने बिप्लब पॉल, शुभ्र मालाकार और राहुल दास नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान राहुल दास ने खुलासा किया कि वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन लड़की ने इससे इनकार कर दिया था।

पुलिस ने बताया, राहुल दास रेलवे का फोर्थ क्लास कर्मचारी है और वह पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। राहुल दास ने शुभ्र मालाकार से दो मोबाइल सिम कार्ड लिए थे, जिनका इस्तेमाल राहुल और पीड़ित लड़की ने किया था और वे लगातार संपर्क में थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल...

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को...