दुर्ग में पिता-पुत्र हुए हादसे का शिकार: ट्रेलर ने ई-रिक्शा को पीछे से ठोका… चालक पिता की हो गई मौत, बच्चा घायल; डॉक्टर के पास…

दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार एक्सीडेंट हो रहे है। ताजा मामला एक ई-रिक्शा और ट्रेलर की भिड़ंत का है। ई-रिक्शा के ड्राइवर की मौत हो गई है। दरहसल ट्रेलर ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक सड़क पर जा गिरा। बताया जा रहा है कि, उसके सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। उसके बेटे को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया है।

खुर्सीपार TI ने बताया कि मृतक ऑटो चालक की पहचान उमेश कुमार बंजारे उम्र 36 साल के रूप में हुई है। वो रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला था। अपने 8 साल के बेटे प्रियांश को लेकर भिलाई में डॉक्टर को दिखाने आ रहा था। उमेश इलेक्ट्रिक रिक्शा CG 04 NT 3759 लेकर जैसे ही खुर्सीपार थाने के पास पहुंचा पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।

इसी दौरान ऑटो असंतुलित हुआ और उमेश नीचे सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई। उसे तुरंत 112 से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। उमेश के बच्चे प्रियांश को थाने लेकर गई। उसको अधिक चोट नहीं आई थी। उसके परिजनों को रायपुर से बुलवाया गया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल...

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को...