नगरों में चलेगा एक अक्टूबर को सामूहिक स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री बघेल ने आम नागरिकों से श्रमदान की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की है और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का आव्हान किया है।

1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 169 शहरों ने स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का आह्वान किया गया है। इसका स्वागत सभी नागरिकों ने किया है और वे शहरी स्वच्छता के लिए स्वामित्व लेने में उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। नगरीय निकायों में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से साफ-सफाई के लिए श्रमदान की अपील की है, जो गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू के सपने को साकार करेगी।

हर नगरीय निकाय ने स्वच्छता अभियान के लिए हर वार्ड में स्थलों का चयन किया है। ये स्थल स्वच्छता ही सेवा-सिटिजन पोर्टल (https://swachhatahiseva.com ) पर उपलब्ध हैं। NGO, RWA ,निजी और धार्मिक संगठन जो स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गतिविधियों के समापन पर, संगठनों को कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या और मुख्य घटनाओं का विवरण प्रदान करना होगा। लोग अपनी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर #SwachhBharat] #SwachhataHiSeva  #JoshilaChhattisgarh #ChhattisgarhModel #,dibZrvÅ और  @SwachhBharatGov] @swachhbharat जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए, घर-घर से कचरा इकट्ठा करने वाली दीदियां ’एक-एक को 1 तारीख को एक घंटा आना है’ इस आमंत्रण को घर-घर जाकर दे रही हैं। नागरिकों से अपने स्वच्छता उपकरण जैसे झाड़ू, बाल्टी, फावड़ा आदि लाने की अपील की गई है।

रायपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में 2 कार्यक्रम और अन्य शहरों में प्रत्येक वार्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में अभिनव पहल के तहत 138 अर्बन फारेस्ट (कृष्ण कुंज), राज्य के 500 से अधिक शमशान एवं कब्रिस्तान, समस्त बड़े मंदिर परिसर आदि को सम्मलित करते हुए राज्य के कुल 3255 वार्ड में कुल 3325 कार्यक्रम किए जा रहे है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...