दुर्ग में गणेश विसर्जन के दौरान युवक की हत्या: लड़कों के ग्रुप ने एक युवक पर चाकू से किया हमला… देखिये Ground Report

दुर्ग। दुर्ग में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा कांड हुआ है। शिवनाथ नदी में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। कल रात गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक राहुल साहू 21 वर्ष ग्रीन चौक निवासी दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन करने गया था। जहां भिलाई क्षेत्र के 10 से 12 युवको के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। यह पूरा मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी तट का है। जिसमें भिलाई के युवकों के द्वारा चाकू बाजी की गई जिसमें राहुल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पुलिस प्रशासन के द्वारा वहां किसी प्रकार की कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई थी। केवल दो पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है यहां पर पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। वही इस मामले को लेकर के मृतक के परिजन थाना के घेराव करने की भी बात सामने आ रही है।

देखिये ग्राउंड रिपोर्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...