CG में दो भाइयों की मौत: ट्रेलर और बोलेरो में हुई जबरदस्त भिड़त, मौके पर ही दो भाइयों की चली गई जान, हादसा इतना भयानक की बोलेरो के उड़ गए परखच्चे, गाड़ी को काटकर निकालना पड़ा शव बाहर

CG में दो भाइयों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भरतपुर स्थित जनकपुर के रहने वाले दोनों भाई बोलेरो जीप से बिलासपुर जा रहे थे। तभी अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गयी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाईयों की मौत हो गयी। पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर गाड़ी में फंसे दोनों शवो को बाहर निकाला जा सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कटघोरा थाना के तानाखार गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि भरतपुर के जनकपुर निवासी रितेश तिवारी और ज्ञानू दुबे चचेरे भाई है। ज्ञानू दुबे अपने भाई के साथ पिता को लेने बिलासपुर जाने के लिए आज तड़के घर से रवाना हुआ था। दोनों भाई बोलेरो जीप से बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। तड़के 5 बजे के लगभग तेज रफ्तार बोलेरो कटघोरा के तानाखार के पास पहुंची थी, तभी नेशनल हाइवे पर बैठे मवेशियों से तेज रफ्तार ट्रेलर टकरा गया और सामने से आ रही बोलेरो जीप को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गये। इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दोनों युवको का शव अंदर ही फंस गया था। पुलिस की मदद से गाड़ी को काटने के बाद दोनों भाईयों का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने इस हादसे में मर्ग कायम कर लिया है। घटना का कारण एनएच पर मवेशियों के कारण होने की बात बतायी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...