मॉर्निंग वाक करने निकला था BSP कर्मी, सड़क हादसे की वजह से हो गई मौत: जानिए कैसे हुआ था हादसा?

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कर्मचारी के पहचान डीएन शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, शनिवार सुबह वो मॉर्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान नेल्सन चौक के पास कोई अज्ञात वाहन आया और उन्हें टक्कर मार दिया। उनके सर और शरीर में गंभीर चोट आने से लोगों ने उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया।

वहां गंभीर स्थिति के चलते ICU में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार डीएन शर्मा बीएसपी से तीन साल पहले रिटायर हो गए थे।

इसके बाद वो बीएसपी की ठेका कंपनी के अधीन काम करने लगे थे। सेक्टर-1 में बीएसपी मकान में रह रहे थे। उसे गंभीर हालत में पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। भट्ठी थाना प्रभारी विपिन रंगारी का कहना है कि अभी वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...