गणेश विसर्जन में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा: मार्केट में पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस… उठक-बैठक भी करवाया; देखिये Video

भिलाई। गणेश विसर्जन के दिन शिवनाथ नदी तट पर हुए हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर उनका जुलुस निकाला है। आपको बता दें, इस मामले में पुलिस ने 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है। आश्चर्य की बात ये है कि, गिरफ्तार आरोपियों में 6 आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने तीनो आरोपियों का रविवार रात छावनी क्षेत्र में जुलूस निकाला और उठक बैठक करवाया।

देखिये ग्राउंड रिपोर्ट :-

क्या है पूरा मामला?
शिवनाथ नदी में विसर्जन के दौरान दुर्ग के ग्रीन चौक निवासी राहुल साहू, पिता जयकरण साहू उम्र 21 साल की भिलाई से आए कुछ लड़कों ने हत्या कर दी थी। हत्या पुलगांव थाना अंतर्गत शिवनाथ नदी घाट के पास गणेश विसर्जन के दौरान हुई। राहुल साहू ग्रीन चौक और भिलाई के आरोपी भिलाई से गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जित करने गए थे। वहीं पर चाय दुकान में पैर में चाय गिर जाने के विवाद में भिलाई से आए लड़कों ने राहुल को चाकू मार दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद समाज में दिखा गुस्सा
इस वारदात के बाद पूरे साहू समाज में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में 50 से अधिक छावनी क्षेत्र के लड़कों को उठाया और पूछताछ शुरू की। इसके बाद राहुल के भाई राधे साहू ने जिन 9 आरोपियों की पहचान की, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 6 को नाबालिग होने के चलते बैरक भेज दिया गया। वहीं तीन बालिग आरोपियों का पूरे पावर हाउस मार्केट में जुलूस निकाला गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...