माइलस्टोन एकेडमी में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन: टीचर्स और स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा… गांव में भी चलाया गया सफाई अभियान

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी में रविवार को स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों ने बहुत ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सभी विद्यार्थियों को ग्लव्स एवं मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के लिए कहा गया ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो। शाला परिसर में स्वच्छता श्रमदान करने के बाद माइलस्टोन परिवार एवं विद्यार्थी अपने अगले कदम की ओर निकल पड़े। सभी ने शाला के आसपास के गांव में भी सफाई की गई।

जैसे ही उन्होंने गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी एवं स्वच्छता का महत्व समझाया तो रहवासियों ने भी बहुत ही बढ़-चढ़कर इस स्वच्छता श्रमदान में योगदान दिया। स्वच्छता श्रमदान के द्वारा हम अपने साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इस स्वच्छता के बारे में जागरुक कर देश को स्वच्छता की ओर अग्रसर कर सकते हैं। इस बात का भली-भांति पालन कर हमारे विद्यार्थियों ने स्वच्छता श्रमदान को सफल बनाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...