छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी: मौसम विभाग ने कई जिलों के जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, देखिए पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। कहीं धुप तो कहीं बरसात हो रही है। प्रदेश में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। मानसून की अब विदाई होने वाली है, लेकिन जाते-जाते मानसून छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में सक्रिय होने वाली है। मौसम विभाग चेतावनी जारी की है, उसके मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो और ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा और रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कोरिया, सूरजपुर, GPM और जांजगीर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश से मॉनसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और तमिलनाडु तक देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के मौसम में बदलाव से पिछले कुछ दिनों से जारी उमस में कमी आने के साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। आज आसमान में दिन भर बादल छाए रहेंगे और साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश की हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...