सोशल मीडिया में आई BJP की सूची से साहू समाज खफा: प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से साहू समाज में आक्रोश, साहू समाज के जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कर कही ये बातें…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर जिला साहू समाज दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा प्रत्याशियों की वायरल हुई सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उक्त सूची में दुर्ग राजस्व जिला जिसमें सात विधानसभा आते हैं जहां सभी विधानसभा में साहू समाज की बहुलता मानी जाती है, जहां से एक भी साहू समाज के किसी व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है जिससे दुर्ग जिला साहू समाज आक्रोशित है।

साहू ने आगे कहा कि साहू समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को सहयोग और समर्थन किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने दुर्ग राजस्व जिला से एक भी नाम समाज से नहीं रखा है जिसके कारण भाजपा से जुड़े हुए समाज के लोगों में नाराजगी है।

दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि, यदि दुर्ग राजस्व जिला से प्रत्याशियों की सूची में भाजपा द्वारा साहू समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है, तो समाज की बैठक में उचित निर्णय लिया जाएगा। भाजपा ने साहू समाज के स्वाभिमान को चुनौती दी है, साहू समाज की उपेक्षा और अवहेलना भाजपा को भविष्य में बहुत भारी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...