CG – इंजीनियर ने किया रेप: दुल्हन बनाऊंगा कह कर करता रहा रेप, फिर मुकर गया, फांसी पर लटकी तस्वीर भेज करता था ब्लैकमेक

इंजीनियर ने किया रेप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेप के आरोप में इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप करने का आरोप है। इंजीनियर का नाम जितेंद्र सतपथी है, जो जेएसीएल पतरापाली में इंजीनियर है। इस पूरे घटनाक्रम शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंजीनियर को जेल भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुलमोहर कॉलोनी निवासी जितेंद्र सतपथी जेएसीएल में इंजीनियर है। जितेंद्र ने 5 साल पहले यानी 2018 से एक छात्रा को अपनी पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। बीते मई 2023 तक उससे संबंध बनाता रहा।

युवती ने जब उससे शादी की बात की, तो परिजन स्वीकार नहीं करेंगे कह कर मुकर गया, जबकि दूसरी युवती से शादी कर लिया। युवती ने खरसिया में जाकर हंगामा किया, तो माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।

जितेंद्र ने अपनी शादी के बाद पुरानी प्रेमिका को फिर जाल में फंसाने फांसी के फंदे पर लटकी तस्वीर Whatsapp पर भेजकर ब्लैकमेल किया। अगर उससे मिलने नहीं आएगी तो वह सचमुच फांसी लगाकर अपनी जान दे देगा।

इंजीनियर के इमोशनल मैसेज से दुखी युवती प्रेमिका जब उससे मिलने गई तो वह उससे संबंध बनानने की कोशिश की, लेकिन मना करने पर गुस्साए जितेंद्र ने जूते से मारकर भगा दिया।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय ने रायपुर में किया...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...