विधानसभा निर्वाचन-2023: दुर्ग कलेक्टर ने जारी किया नोडल अधिकारियों की सूची को लेकर संशोधित आदेश, इन्हे दी गई जिम्मेदारी

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत पूर्व में जारी नोडल अधिकारी सूची में संशोधन किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर गोकुल राम रावटे को पोस्टल बैलेट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अपर कलेक्टर योगिता देवांगन को नाम निर्देशन पत्र का नोडल अधिकारी, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन को विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंधित समस्त प्रकार की अनुमति जारी किये जाने हेतु नोडल अधिकारी, सहायक राज्य कर अधिकारी गणेश राम महेश्वरी को सहायक नोडल अधिकारी मीडिया तथा शासकीय पॉलीटेकनिक के सहायक ग्रेड-3 सौरभ कुलकर्णी को आदेश क्रमांक 1940 के अनुसार अनुक्रमांक 12 के कॉलम 3 में नोडल के सहायक कर्मचारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...