उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने विकास कार्यों का वार्डवासियों के साथ किया भूमिपूजन… वार्ड-44 में 50 लाख रुपए से ज्यादा के 7 कार्यों का भूमिपूजन

भिलाई। भिलाई में आज से ठीक डेढ़ साल पहले नगरीय निकाय चुनाव हुए। भिलाई के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी दया सिंह बने। इस बीच वे जनसंपर्क के दौरान जो वादे किए, उन वादों को पूरा करते भी आ रहे हैं। ये बात वार्ड की जनता कह रही है। पिछले दिनों 7 अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड पार्षद व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया। इस बीच जनता ने कहा कि, दया सिंह ने जो कहा, उसे पूरा किया।

चुनाव के समय जनता की समस्याओं को देखा और उन्होंने लोगों से वादा किया। अब उसे पूरा भी तेजी से कर रहे हैं। वार्ड में सड़क, नाली, पानी और मूलभूत समस्याओं को दूर करने का जिम्मा उन्होंने उठाया है। इसके लिए लगातार निगम में धरना प्रदर्शन भी किया। जनता की आवाज बनकर निगम के अफसरों तक अपनी बात पहुंचाई। उसी का परिणाम है कि वार्ड में इतने सारे विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ।दया सिंह ने कहा, वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड मेरा परिवार है। मैं पहले दिन से कहते आ रहा हूं कि यहां चुनाव लड़ने नहीं, यहां बेटा बनने आया हूं। जनता की हर तकलीफ का निदान हो सके, इसके लिए मैं हर संभव कोशिश करता हूं। लोगों के दुख में खड़े होना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य तेजी से होंगे।

इन कार्यों का दया सिंह ने किया भूमिपूजन :-

  • वार्ड-44 के ओड़िया बस्ती में गणेश मंच का निर्माण 4 लाख रुपए से होगा।
  • 15 लाख रुपए से ओड़िया बस्ती में रोड नाली का कार्य कराया जाएगा।
  • पार्षद निधि से शासकीय स्कूल के पास 5 लाख रुपए की लागत से गणेश मंच का निर्माण
  • शासकीय मीडिल स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 14 लाख रुपए के कार्य होंगे
  • शनि मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से सड़क सीमेंटीकरण कराया जाएगा
  • 15 लाख रुपए की लागत से श्रद्धा मोंटेसररी स्कूल के पास रोड का निर्माण कराया जाएगा
  • 3 लाख रुपए से राम मंदिर के सामने नाली निर्माण कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...