CGPSC घोटाले मामले में CBI जांच की मांग: पूर्व CM रमन सिंह ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, देखिए क्या लिखा है पत्र में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में PSC घोटाले की CBI जांच की मांग उठी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री डॉ रमन सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में सीजीपीएससी में हुई धांधली की CBI जांच की मांग की है।

अपनी ट्वीट में रमन सिंह ने लिखा है कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुई धांधली की CBI जाँच करवाने का आग्रह किया है। । छत्तीसगढ़ में सीजीपीएसी जैसी संवैधानिक संस्थान को भी भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलवाने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करवाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पत्र में रमन सिंह ने कहा है कि हाईकोर्ट ने 18 अभ्यर्थियों की निुयक्ति पर रोक लगाने को कहा है, जिसमें से 5 की नियुक्ति हो गयी है, जबकि 13 की नियुक्ति नहीं हुई है। पत्र में परीक्षा के मूल्यांकन और इंटरव्यू में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। यही नहीं मुख्यमंत्री के उन बयानों का भी पत्र में जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी तक किसी ने शिकायत ही नहीं की है, जबकि छात्रों ने शिकायत भी की थी और प्रदर्शन भी किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...