BSP प्रबंधन ने MP के मंडला जिले को दिया एंबुलेंस: केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किया लोकार्पण, सौंपी चाबी

मंडला, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंर्तगत 07 अक्टूबर, 2023 को केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते के हस्ते निवास, जिला मण्डला के शासकीय चिकित्सालय में कार्डियेक एम्बुलेंस का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस का परिचालन मुम्बई की ग़ैरशासकीय संस्था आर के एच आई वी एवम एड्स रिसर्च एवम केयर द्वारा किया जाएगा।

लोकार्पण समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से महाप्रबंधक (कुटेश्वर खदान) मनोज कुमार एवम भिलाई से वरिष्ठ प्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) सुशील कामड़े द्वारा माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में मेंसर्स आर के एच आई वी एवं एड्स रिसर्च एवं केयर के चेयरमैन डॉ धर्मेंद्र कुमार को एम्बुलेंस की चाबी सौंपी गई। मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी के कारण आकस्मिक स्थिति में रोगियों को समीपस्थ शहरों में स्थानांतरित करने में काफी समस्या आती थी।

इस एम्बुलेंस के उपलब्ध हो जाने से जटिल प्रकरण वाले मरीजों को अच्छे अस्पताल में पहुंचाने में बहुत उपयोगी सिद्ध रहेगी। यह मण्डला जिले एवं कुटेश्वर खदान के समीपस्थ ग्रामों के लिए उपयोगी रहेगी। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ आयोजन स्थल पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, पारामेडिकल स्टाफ, नगरवासी एम एस टी सी के अधिकारी आदि उपस्थित थे। सभी ने माननीय मंत्री महोदय के प्रयास और संयंत्र के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...