बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने तालाब का हुआ सौंदर्यीकरण: आकर्षण का केंद्र बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन… विधायक देवेंद्र ने किया लोकार्पण

​भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में बाबा बालक नाथ के मंदिर के सामने एक तालाब है। अब इस तालाब की खूबसूरती में 4 चांद लग गया है। क्योंकि यहां भिलाई नगर विधायक यादव की पहल से म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जाएगा। जिसका शनिवार को लोकार्पण किया गया। विधायक यादव ने वार्डवासियों के साथ मिलकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने इसके लिए विधायक यादव का दिल से आभार जताया। वासियों ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के पहले से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। अब पहले जैसा खुर्सीपार नहीं रहा आज के खुर्सीपार में खेल मैदान से लेकर गार्डन ओपन जीम, साफ-सुथरी सड़को की सर्व सुविधा है। वार्ड में मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल रही है। पीने के लिए शुद्ध पानी और गलियों की नियमित साफ-सफाई से आज लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुआ है। मंदिर के तालाब और आसपास का सौंदर्यीकरण करने से रात में यहां की सुंदरता काफी बढ़ गई है। साथ ही मंदिर परिसर की सुंदरता भी बढ़ गई। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक यादव, मेयर नीरज पाल सहित हजारों की संख्या में लोग ​शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...