अवैध बोर खनन पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति कर रहे बोर खनन मशीन को निगम ने किया जब्त… थाने में किया सुपुर्द

  • सुचना मिलते ही निगम का दल मौके पर पहुंचा
  • मशीन जब्त कर खुर्सीपार थाना को निगम ने किया सुपुर्द

भिलाई। अवैध बोर खनन के खिलाफ भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन हेतु प्रभावशील आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करते हुए निगम भूमि में किये जा रहे अवैध बोर खनन कार्य को बंद करवा कर बोर खनन मशीन को निगम ने पकड़ कर थाना खुर्सीपार के सुर्पुद किया गया। खुर्सीपार वार्ड 46 में सरजू किराना स्टोर्स के पास सड़क पर बिना अनुमति के बोर खनन का कार्य किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर निगम का दल वहां पहुंचा और वाहन चालक कृष्णा मरकाम से बोर खनन हेतु अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा जिस पर वाहन चालक ने अपनी असर्मथता व्यक्त किया।

निगम की टीम बोर खनन कार्य में लगे वाहन क्रमांक टी.एन.18 ए.ए. 5744 को पकड़कर थाना खुर्सीपार मे जमा करवाया और इसकी सूचना उच्चाधिकारी को दिया गया है। इधर जोन 5 सेक्टर 7 मे ओवर ब्रिज के नीचे पिल्लर मे किये गये राजनैतिक प्रचार के दीवर लेखन की पोताई करने गये निगम के जोन अधिकारी कर्मचारियों के साथ कुछ युवक विरोध करते हुए गाली गलोच एवं हाथापाई करने गये जिसकी सूचना निगम टीम ने उच्चाधिकारियों को देकर कोतवाली थाना सेक्टर 6 मे शासकीय कार्य मे बाधा के तहत प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन प्रस्तुत किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...