दुर्ग में आचार संहिता लगने के बाद इन निर्माण कार्यों पर DM मीणा ने लगाया प्रतिबंध, रायपुर में नेताओं को आबंटित गाड़ियां भी वापस लेने का कलेक्टर भुरे ने दिए निर्देश… पढ़िए

  • आचार सहिंता लगते ही प्रसाशन अलर्ट मोड पर
  • दुर्ग में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध, शुरू हुए काम रहेंगे जारी
  • रायपुर DM ने जनप्रतिनिधियों को आबंटित वाहनों को वापस लेने के लिए दिए निर्देश

रायपुर ,दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा आचार संहिता की घोषणा के बाद इसका असर देखने को मिल गया है। दुर्ग जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने निर्वाचन की घोषणा के साथ जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने पर निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने आदेशित किया है। जिला दण्डाधिकारी की आदेशानुसार निर्वाचन की घोषणा की दिनांक से कोई भी ऐसा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होगा, जिसके संबंध में कार्यादेश जारी कर दिया गया है परन्तु वास्तव में स्थल पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, वे कार्य निर्वाचन समाप्ति के पश्चात् ही प्रारंभ किये जा सकते हैं। यदि कोई कार्य वास्तव में प्रारंभ हो चुका तो उसे जारी रखा जा सकता है। यह प्रतिबंध निर्वाचन समाप्ति तक संपूर्ण दुर्ग जिले में प्रभावशील रहेगा।

रायपुर कलेक्टर ने नेताओं को आबंटित वाहनों को वापस लेने के लिए दिए निर्देश

रायपुर के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जनप्रतिनिधियों को आबंटित वाहन वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। अतः निर्वाचन की घोषणा की दिनांक से निर्वाचन कि परिणाम घोषित होनेे के दिनांक तक केन्द्र राज्य शासन के उपक्रम, संयुक्त क्षेत्र के उपक्रमों स्वायत्तशासी संस्थाओं, जिला पंचायतों, जनपद पंचायतो, ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, विपणन बोर्ड, विपणन संस्थाओं, कृषि उपज मंडी समिति प्राधिकरणों या अन्य ऐसे निकाय जिनमें सरकारी धन का कितना भी छोटा अंश निवेश किया गया हो, के वाहनों के उपयोग के किसी भी प्रकरण की अनुमति संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों अथवा अभ्यर्थियों या निर्वाचन से संबंधित किसी व्यक्ति को नहीं दिए जाने के आदेश है। अतएव उल्लेखित जनप्रतिनिधियों को आबंटित वाहन वापस ले कर सूचना प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...