AAP ने छत्तीसगढ़ में तीसरी लिस्ट की जारी: विधानसभा चुनाव में उतारे 11 और प्रत्याशियों… दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा को मिली टिकट; जानिए अबतक कितने नामों की हुई घोषणा?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में दुर्ग ग्रामीण सीट का भी नाम है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार देर रात छत्तीसगढ़ के 11 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी। पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के हस्ताक्षर से जारी सूची में 11 क्षेत्रों से पार्टी प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए है। पार्टी ने दुर्ग ग्रामीण से मरौदा निवासी संजीत विश्वकर्मा पर अपना विश्वास जताया है।

आपको बता दें कि, आगामी दिनों छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव है और इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आप ने कुल 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। पार्टी ने इससे पहले जो उम्मीदवारों की घोषणा की थी उस पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरी है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आप का छत्तीसगढ़ में पूरा फोकस है।

आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के दूसरी लिस्ट में कुल 11 नाम शामिल हैं। जिसमें बैकुंठपुर से डॉ. आकाश जशवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना, लोरमी से मनभजन टंडन, मुंगेली से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गा लाल केवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जसवंत सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...