छत्तीसगढ़ में BJP ने जारी की MLA कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट; सूची में केवल एक नाम शामिल… पंडरिया से भावना को मिली टिकट; इन 4 सीटों में अभी भी सस्पेंस

  • तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम शामिल
  • दूसरी लिस्ट में 64 नाम थे शामिल
  • 4 सीटों में भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा बाकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने MLA कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सिर्फ एक ही नाम शामिल है। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को MLA कैंडिडेट बनाया है। भावना बोहरा जिला पंचायत में सभापति हैं और प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री भी हैं। इन्हें रमन सिंह का करीबी बताया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से पंडरिया में नीलकंठ चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है और पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। अब तक भाजपा ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अब केवल 4 सीट बेमेतरा, अंबिकापुर, कसडोल और बेलतरा सीट में भाजपा ने कैंडिडेट्स की घोषणा अभी तक नहीं की है। भाजपा ने अभी तक जारी नामों के अनुसार कुल 44 नए चेहरों को मौका दे रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...