CG – सड़क हादसा: दुर्ग के पडोसी जिले में बड़ा हादसा… ब्रिज पर पलटी यात्री बस… कई यात्री घायल, हाईवे हुआ ब्लॉक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सुबह बड़ा हादसा हो गया है। हैदराबाद से आ रही यात्री बस पलट गई है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस रायपुर जा रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छुरिया और राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। हादसा चिचोला चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हंस ट्रेवेल्स की UP 75 AT0937 की स्लीपर बस हैदराबाद से सुबह करीब 10 बजे रायपुर की ओर आ रही थी। अभी बस नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बस की रफ्तार तेज थी और बारिश हो रही थी।

हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे पुल पर वाहनों को डायवर्ट किया और यातायात सुचारू कराया। प्रशासन की टीम पहुंची है। इसके बाद बस को पुल से हटाने का काम शुरू किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...