भिलाई में आचार संहिता का उल्लंघन: रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी… बिना अनुमति किया ये काम

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग ऑफिसर विनय कुमार सोनी ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर श्रमिक सेक्टर-1 गैरेज रोड भिलाई निवासी जहीर खान को आमसभा/कार्यक्रम की ली गई अनुमति से अधिक समय लेकर कार्यक्रम समाप्त करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 18 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में जहीर खान द्वारा सिरसा गेट चौक भिलाई-3 में अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक आमसभा कार्यक्रम की अनुमति लिया गया था।

उक्त कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक 4.56 बजे समाप्त हुई। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे अनुमति आदेश का उल्लंघन के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए खान को कारण बताओं नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर 2023 को संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...