DSP की मौत: GYM में एक्सरसाइज करते समय आया हार्ट अटैक, डीएसपी की चले गई जान, जांच शुरू

DSP की मौत

डेस्क। हरियाणा से दुखद खबर सामने आई है। यहां पानीपत के डीएसपी जोगिंदर देसवाल की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात वे अपने करनाल स्थित घर पर थे। सोमवार सुबह 5 बजे वे जिम गए। जहां वर्कआउट करते समय वे अचानक गिर पड़े। उन्हें फौरन करनाल के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर सामने आते ही पुलिस मकहमे में मातम छा गया। रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट करते समय उनके सीने में तेज दर्द हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसी कारण उनका निधन हुआ। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।


डीएसपीसे पहले थे वकील

जानकारी के अनुसार, डीएसपी जोगिंद करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे। वे 52 साल के थे। वे पहले वकील थे। इसके बाद उन्होंने डीएसपी का एग्जाम क्लियर किया था। रिपोर्ट के अनुसार वे करनाल के डीएसपी भी रह चुके थे। वे अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों को अभी भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है। वे काफी फिट थे। ऐसे में हार्ट अटैक की यह घटना उन्हें हैरान कर रही है।

डीएसपी जोगिंदर के परिवार के लोगों का कहना है कि वे फिट रहने के लिए जिम में वर्कआउट करते थे। सोमवार को भी सुबह-सुबह वे एक्सरसाइज कर रहे थे। वर्कआउट के समय ही वे अचानक गिर पड़े। उनके सीने में दर्द हो रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाय गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से हरियाणा पुलिस में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...