भिलाई नगर में प्रगति यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव निकालेंगे विश्वास यात्रा… सेक्टर-9 हनुमान मंदिर से शुरू होगी यात्रा

भिलाई। भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कुछ दिनों पहले प्रगति यात्रा निकाली थी। अब विधायक देवेंद्र यादव 25 अक्टूबर की शाम 5 बजे हनुमान मंदिर सेक्टर-9 से विश्वास यात्रा की शुरूआत करेंगे। विधायक यादव ने इसके यात्रा के संबंध में बताते हुए कहा कि 5 साल उन्होंने जनता की सेवा की है। इस ​सेवा के बीच जनता से जो प्रेम संबंध, जो अटूट रिश्ता बना है। इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए वे ये यात्रा कर रहे हैं।

आप को बता दे कि, इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की। इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की।

सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में दर्शन करते विधायक देवेंद्र यादव

इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इन सब के बाद अब विश्वास यात्रा की शुरूआत करने वाले है। उन्होंने इसके पहले 19 अगस्त से 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा की थी। इसके बाद अब विश्वास यात्रा शुरू कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...