छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने तीसरी सूची की जारी… नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस नेता समेत इन 5 को मिला मौका; देखिये लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ​लिए JCCJ पार्टी यानि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से डॉक्टर सरिता भारद्वाज, सामरी से प्रभा बेला मरकाम, जांजगीर चांपा से रविन्द्र द्विवेदी और महासमुन्द से राशि महिलांग को टिकट दिया गया है।

जनता कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक अपने 32 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले पार्टी ने बुधवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। सागर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जेसीसीजे में शामिल हुए थे। पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 5 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. जोगी कांग्रेस ने महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और लोरमी में सागर सिंह को मैदान में उतारा है. महासमुंद और लोरमी विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। आपको बता दें कि, महासमुन्द से राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...

151 किमी कांवड़ यात्रा : नदी, पहाड़, और घने...

कवर्धा। सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर...

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...