छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: दिन में गर्मी, रात को तापमान में भारी गिरावट… दुर्ग में न्यूनतम तापमान 16.2 पहुंचा; देखिये अन्य जिलों का हाल

दुर्ग। ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में ​उत्तर से आ रही हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। हालांकि दिन में गर्मी का असर है लेकिन रातें सर्द हो रही हैं। नारायणुर में रात का पारा 14.2, कोरिया में 14.9 और कांकेर में 15.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा तो सामान्य से 4 डिग्री कम था। राजनांदगांव में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आने वाले 48 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट आएगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तिल्दा में दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, धमतरी, कोरबा, महासमुंद, बीजापुर और दंतेवाड़ा में रात का तापमान 18 डिग्री से कम रहा। तापमान में गिरावट के कारण शाम के बाद हल्की ठंड का एहसास होगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...

151 किमी कांवड़ यात्रा : नदी, पहाड़, और घने...

कवर्धा। सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर...