CG – CEO सस्पेंड ब्रेकिंग: कार्य में लापरवाही से भड़के मंत्री, चार अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर चार अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इनमें सरगुजा संभाग के झगराखण्ड और कोतबा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर संभाग के अंतर्गत नगर पालिका तिल्दा और नगरी के उप अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तरह दुर्ग संभाग से गंडई और अम्बागढ़ नगरीय निकाय के अभियंता को कारण बताओ नोटिस और छुरिया नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...