दुर्ग शहर MLA वोरा के प्रचार में जुटे वार्ड के नागरिक; अरुण वोरा बोले- प्रदेश भर में है कांग्रेस सरकार के लिए भरोसा बरकरार, अब की बार 75 पार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होने के साथ ही दुर्ग शहर से कांग्रेस से सातवीं बार विधायक प्रत्याशी बनाए गए अरुण वोरा के समर्थन में लगातार वार्डों में जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रचार के दूसरे दिन वोरा के चुनाव अभियान के दौरान वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 1 पंचशील नगर, वार्ड 2 एवं 3 में वार्ड के नागरिकों व विशेषकर माताओं एवं बहनों की भारी भीड़ रही। लोग घर घर के वोरा का अभिनंदन एवं तिलक करते नजर आए साथ ही घर के वरिष्ठजनों ने वोरा को उन्मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए अपना आशीष दिया।

वोरा ने प्रचार के दौरान सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व कांग्रेस की गारंटी पर आम जनता का भरोसा बरकरार है। इस बार 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। किसान, युवा, गरीब, मजदूर मध्य वर्ग, महिलाएँ, आदिवासी, पशुपालक सर्वहारा वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस बार प्रदेश में पहले से अधिक रुझान और उत्साह कांग्रेस के प्रति है जनता समझदार है और भूपेश पर भरोसा बरकरकर है इस बार 75 सीटों से भी अधिक सीट कांग्रेस को प्राप्त होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...