CG – निर्वाचन विभाग एक्शन में… गोदाम से भारी मात्रा में जब्त की गईं साड़ियां, स्पोट्र्स शूज और सामान जब्त… छाते पर लिखा है अमरजीत भगत का नाम

अंबिकापुर। सरगुजा में निर्वाचन विभाग के एक्शन में है। यहां पहले आचार संहिता उल्लंघन के मामले में डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव को नोटिस जारी हुआ। इसी कड़ी में शनिवार की रात सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 3 जगहों पर छापा मारकर टीम ने भारी मात्रा में साडिय़ां, छाते, स्पोट्र्स शूट, बैट, फुटबॉल, धोती व बर्तन सेट जब्त किया है। छाते पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा हुआ है।

आदर्श आचार संहिता के बीच सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में उडऩदस्ता दल ने 3 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। इस दौरान उडऩ दस्ता दल ने सीतापुर के आदर्शनगर स्थित एक गोदाम में दबिश देकर 1640 नग साड़ी, 384 नग छाते, स्पोट्र्स शूज 555 नग, चांदनी 70 नग, बैट-बॉल, फुटबॉल सहित अन्य सामान जब्त किए हैं।

छोटा हाथी वाहन में रखे गए छाते में कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम भी अंकित है। आशंका जताई जा रही है कि जब्त सभी सामान को चुनाव के दौरान वितरण करने के लिए रखा गया था।

वहीं सीतापुर ग्राम राधापुर बेरियर पारा में स्थित एक गोदाम से धोती और खाना बनाने का बर्तन सेट जब्त किया गया है। उडऩदस्ता टीम ने जब्त सामानों को सीतापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...