महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस धमतरी में नामांकन रैली में हुए शामिल; कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- “यहां न्याय सिर्फ इनकी तिजोरियों के साथ हुआ”

धमतरी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े नेताओं का प्रदेश में आना जाना लगा हुआ है। चाहे वो बात कांग्रेस की हो या भाजपा या किसी और अन्य राजनितिक दलों की ही क्यू न हो। जहाँ एक तरफ कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश पहुंची वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस धमतरी पहुंचे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशियों ने रोड शो कर नामांकन दाखिल किया।

आपको बता दें, दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन था। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि मैंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाषण सुना। आपने गजनी फिल्म देखी होगी। हीरो को भूलने की बीमारी होती है। ऐसी ही भूलने की बीमारी हमारे राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को है। आपको बता दें इसके पहले देवेंद्र ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

धमतरी के गौ शाला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र ने कहा कि पिछले चुनाव में जो बोलते हैं 5 साल भूल जाते हैं और मानो बोला ही नहीं है। फिर वापस वही बोलना शुरू कर देते हैं। अभी अजय चंद्राकर ने हमको बताया कि पिछले चुनाव में इनका नारा था न्याय। देवेंद्र ने कहा कि न्याय सिर्फ कांग्रेसियों को, उनकी तिजोरियों को मिला और उनकी तिजोरियां भर गईं। लेकिन छत्तीसगढ़ के आम आदमी को न्याय नहीं मिल पाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...