विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा पहुंची खुर्सीपार और छावनी: बड़ी की संख्या में शामिल हुए बच्चे-बुजुर्ग और जवान… हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का विश्वास यात्रा जारी हैं। मंगलवार को यादव ने सुबह 8 बजे से वार्ड 49 खुर्सीपार सुभाष नगर में विश्वास यात्रा निकाली। इसके बाद वे दोपहर के बाद छावनी वार्ड 41 पहुंचे। दोनों ही जगह पर विधायक श्री यादव के विश्वास यात्रा को बच्चे, बड़े, बुजुर्ग और युवा साथियों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिला। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और बड़े बुजुर्ग शामिल हुए। विधायक यादव को अपने वार्ड में देख कर जनता में एक अलग ही उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बारी-बारी से यादव लोगों के घर घर तक पहुंचे। उनसे मिले, बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। लोगों ने भी विधायक यादव को दिल से जीत का आशीर्वाद दिया। कांग्रेस का झंडा लेकर हजारों की संख्या में देवेंद्र यादव की यात्रा से जुड़ते गए और कदम से कदम मिलाकर ​जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले गए। विधायक यादव भी लगातार लोगों से मिल रहे। आज भी विधायक यादव हर घर जाकर लोगों से मिले।

यात्रा में कई जगह पर विधायक यादव का सम्मान हुआ। यात्रा के दौरान वार्ड के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन भी हुआ। विधायक यादव ने संकट मोचन की पूजा अर्चना कर प्रमाण किया। श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर भिलाई की जनता की खुशहाली, समृद्धि, सुख शांति की दुआ मांगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...