LPG Price Hike: महंगाई की मार से महीने की शुरुआत, फिर बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम

नवंबर महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हो गई है। देश भर में गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर तगड़ा इजाफा कर दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैँ। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज यानी 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं।

नए रेट लागू होने के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में LPG का कमर्शियल सिलेंडर 1833 रुपये में मिलेगा। अक्टूबर में यह सिलेंडर 1731 रुपये में मिल रहा था। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपये हो गए हैं। पहले इस सिलेंडर के दाम 1684 रुपये थे। वहीं कोलकाता में 1839.50 रुपये की जगह अब 1943.00 रुपये में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है, जो अब तक 1898 रुपये थी। दरअसल, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में पिछले महीने की पहली तारीख को भी बढ़ोत्तरी की थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ा दी गई थी। हालांकि अक्टूबर में भी सिर्फ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। जबकि कोलकाता में 14 किलो वाला सिलेंडर 929 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में LPG की कीमत 902.5 रुपये है। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 918.5 रुपये में बिक रहा है।

अगस्त- सितंबर महीने में घटे थे दाम
लगातार दो महीने से महंगा हो रहा कमर्शियल LPG सिलेंडर सितंबर में सस्ता भी हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 157 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद दिल्ली में ये सिलेंडर 1522.50 रुपये और कोलकाता में 1636 रुपये में मिलने लगा था। वहीं अगस्त में भी कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

रायपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 40 वर्षीय रिश्तेदार ने वारदात को अंजाम दिया...

CG Crime : ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश,...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत...

Bhilai News : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 400...

दुर्ग। भिलाई में बिजली चोरों की अब खैर नहीं। बीएसपी की सख्ती के बाद सेक्टर-7 की अवैध बस्ती में 400 घरों की बिजली काट...

ट्रेंडिंग