भिलाई MLA यादव ने निकाली विश्वास यात्रा: विधायक को देखकर लोगों के चेहरे में आयी मुस्कान… भाजपा नेता हुए कांग्रेस में शामिल

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। वार्डों में विधायक ​यादव विश्वास यात्रा कर रहे हैं। लगातार लोगों से मिल रहे है। लोगों के घरों में जाकर लोगों का कुशल क्षेम पूछ रहे है। इसमें विधायक यादव को हर वार्ड में बड़े, बुजुर्ग,माताओं और बहनों का भी भरपूर आशीर्वाद और स​मर्थन मिल रहा है। जहां भी जिस भी गली में मोहल्ले में वे जा रहे हैं। वहां हजारों की संख्या में लोग खुद से अपने घरों से निकल कर ​समर्थन दे रहे हैं। गली-गली में विधायक यादव का ​लोग ढोल बाजे, फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। पटाखे फोड़ रहे हैं और ​कई जगह पर पुष्प वर्षा भी कर रहे हैं।

बुधवार को सबसे पहले वार्ड 43 दुर्गा मंदिर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली गई। इसके बाद सेक्टर 7, सेक्टर 10 में भी विश्वास यात्रा निकाली गई है। सभी जगह पर विधायक देवेंद्र यादव का लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज है। अपने घर और गली में विधायक को देखकर लोग घरों से निकल कर उनका स्वागत करने के साथ ही उनके साथ सेल्फी ले रहे है। हर परिवार विधायक यादव के साथ परिवार सहित फोटो ​खींचवा रहा है।

विश्वास यात्रा के दौरान भाजपा नेता व वार्ड के छाया पार्षद बबलू चौबे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। भिलाई नगर विधायक यादव के काम से प्रभावित होकर छाया पार्षद बबलू चौबे कांग्रेस प्रवेश किए। जब विधायक यादव विश्वास यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया और विधायक यादव ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले लोगों को दिल से स्वागत दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

विदेश में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के युवा नेता की आवाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।...

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप...