भिलाई में आज से शुरू हुआ भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान: भाजपा प्रत्याशी पाण्डेय ने किया जनसम्पर्क, बोले – BJP के प्रति लोगो में उत्साह

भिलाई नगर। चुनाव की तारीख नजदीक आते भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह अपने चरम पर है, जिसकी झलक आज सेक्टर -7 में देखने को मिली। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय सेक्टर -7 पहुंचे, जहां श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने जनसंपर्क की शुरूआत की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से भेंट करते हुए भिलाई में शांति और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारे भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, उसके लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार है। हम अब और नहीं सहेंगे, कांग्रेस सरकार को बदलकर रहेंगे।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं ने पाण्डेय को बताया कि पिछले 5 सालों में भिलाई का माहौल बिल्कुल बदल चुका है। जहां हमारे शहर का शिक्षा में बोलबाला था, वहां अब सिर्फ क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। हम लोगों को भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। पाण्डेय ने कहा कि आपने जब भी मुझे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपा है, मैंने भिलाई के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं। चाहे महिलाओं की सुरक्षा हो, या फिर शिक्षा की प्रगति, भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए पहल की है। आने वाले समय में आप सभी के समर्थन से हम फिर भाजपा की सरकार बनायेंगे और निश्चित ही हर दिशा में कार्य करेंगे।

सेक्टर -2 और बापू नगर में होगा जनसंपर्क
भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत प्रेमप्रकाश पाण्डेय 3 नवंबर को प्रातः 08.30 बजे सेक्टर -2 सड़क 15बी शिव मंदिर से पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क की शुरूआत करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे यह जनसंपर्क बापू नगर, खुर्सीपार में किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...