Chhattisgarh BJP Election Manifesto: अमित शाह कल जारी करेंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र… किसानों, युवाओं, महिलाओं पर रहेगा फोकस

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. शुक्रवार (तीन नवंबर) को अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया विभाग की ओर से बृहस्पतिवार (दो नवंबर) को यह जानकारी दी.

मीडिया विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने कई बड़ी घोषणाएं पहले से कर रखीं हैं. हालांकि, सत्ताधारी पार्टी ने अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया है, लेकिन कई लोकलुभावन वादे कर दिए हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वायदे किए. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने पर उन्होंने तेंदूपत्ता की खरीद का वादा किया. प्रधानमंत्री ने कांकेर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले बच नहीं पाएंगे, यह मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि किसानों को धान का पैसा हम देते हैं और कांग्रेस झूठ बोलती है कि वह धान की खरीद करती है. पीएम ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में जिसके पास मकान नहीं है, उन सबको मकान मिलेगा.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी. लगातार 15 साल तक इस राज्य में सत्ता में रही बीजेपी एक बार फिर वापसी की कोशिश कर रही है. वहीं, कांग्रेस पार्टी अपनी सत्ता बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. दोनों ही पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. लोगों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे किए जा रहे हैं. भूपेश बघेल ने फिर से किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर दिया है. साढ़े 17 लाख लोगों को पक्का मकान देने का भी वादा किया है.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को होगी. दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि 17 नवंबर को दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सभी 90 सीटों पर तीन दिसंबर को मतगणना होगी. इसके बाद तय होगा कि कांग्रेस सत्ता में बनी रहेगी या फिर से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...