CG में फिर IT की रेड: शराब कारोबारी के ठिकानों पर आईटी ने दी दबिश, MP से जुड़े है तार

CG में फिर IT की रेड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम लगातार कारोबारियों के ठिकानों पर और नेताओं के घरों में छापेमारी कर रही है। इसी बीच बिलासपुर में स्थित सोम ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित डिस्टलरी पर कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी MP का रहने वाला है और 20 हजार करोड़ रुपए का उनका कारोबार है। सिरगिट्‌टी इंडस्ट्रियल एरिया में उनका मेसर्स लीजेंड के नाम से बॉटलिंग प्लांट है। भोपाल से सोम ग्रुप का संचालन किया जाता है।

आयकर विभाग के भोपाल, इंदौर, मुंबई की टीम करीब दर्जन भर गाड़ियों में सुबह सिरगिट्‌टी औद्योगिक परिक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने मेसर्स लीजेंड बॉटलिंग प्लांट में छापेमारी की। प्लांट सोम ग्रुप का है, जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर भोपाल के जगदीश अरोरा हैं। टीम के साथ आए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने प्लांट को घेर कर कब्जे में ले लिया। वहीं, अफसर सीधे दफ्तर में पहुंच गए। यहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। शराब कारोबारी के भोपाल सहित अन्य ठिकानों में भी आयकर की छापेमारी चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...