MLA देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़: कांग्रेस प्रत्याशी ने अलग-अलग क्षेत्रों में की डोर-टू-डोर प्रचार… आम सभा को भी किया संबोधित

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस विधायक प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव अपने क्षेत्र में लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक यादव आम सभा भी ले रहे हैं। 7 नवंम्बर को विधायक यादव ने हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3 सेक्टर 6 में विश्वास यात्रा निकाली। इसके अलावा काली मंदिर के पास वार्ड 49 खुर्सीपार, वार्ड 38 शास्त्री मार्केट, वार्ड 51 राजेंद्र प्रसाद नगर, वार्ड 43 बापू नगर में आम सभा ​ली। जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जीत का अशीर्वाद दिए। जनता ने ​श्री यादव पर पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया।

आज हुडको के लोगों ने विधायक यादव का जमकर स्वागत किया। पुष्प भेंट किए और कई जगह पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान विधायक यादव डोर टू डोर जनसंपर्क किए। लोगों से मिले, सभी परिवार का हालचाल पूछा। बड़े बजुर्गों को हाथ जोड़कर प्रमाण किए। युवाओं से हाथ मिलाए और गले मिलकर अभिवादन ​किए। हजारों की संख्या में युवाओं की टीम भी ​विश्वास यात्रा में पूरे विश्वास के साथ घूम रही है। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने विधायक यादव को जीत का आशीर्वाद ​दिए। इसके बाद जब आम सभा हुई। जहां विधायक यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। हमेशा से भिलाई की जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे मिलते रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह प्रेम और विश्वास बना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, आप लोगों ने मुझे सेवा का मौका दिया। हमने और हमारी कांग्रेस की सरकार ने माननीय ​भूपेश बघेल जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चहुमुखी विकास हुआ है। हमारी सरकारी ने हर परिवार का राशन र्ड बनाया। हर जरूरमत को पट्‌टा योजना का लाभ दिए। पूरे प्रदेश में बिजली बिल आफ की योजना लागू किए। ​खेल को बढ़ावा देने और खुर्सीपार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल ​सुविधा देने राजीवगांधी स्टेडियम, नेशनल स्तर का इंडोर स्टेडियम बनवाएं। हुडकों में भी बड़ा खेल मैदान बनवाएं है। सिर्फ यही नहीं हर वार्ड में बैंडमिटन कोर्ट बनाया गया। गरीब परिवार जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे थे, उनके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए। ऐसे कई विकास कार्य भिलाई में हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...