लेडी कांस्टेबल ने किया सुसाइड: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, महिला ने मौत को क्यों लगाया गले ? जांच में जुटी पुलिस

लेडी कांस्टेबल ने किया सुसाइड

डेस्क। दिल्ली के शास्त्री नगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली. मृतक महिला का नाम प्रीति है. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. वहीं, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 6 नवंबर की रात एक युवक ने फोन किय़ा कि एक महिला ने सुसाइड कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद था. पुलिसकर्मियों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे कमरे का दरवाजा खोला. पुलिस जब अंदर गई तो महिला का शव फंदे पर लटक रहा था.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले महिला का शव मकान मालिक कपिल गुप्ता ने देखा था. उन्होंने ही पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी. अधिकारी ने बताया कि महिला को फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा किया है. महिला ने जिस चुन्नी से फांसी लगाई है, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मौके से मोबाइल मिला है. लेकिन, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. महिला अपनेबैचमेट्स के साथ रहती थी. लेकिन जब पुलिस पहुंती तो वह कमरे में अकेले मौजूद थी. पुलिस को शक है कि निजी कारणों से कांस्टेबल ने खुदकुशी की है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने महिला के परिजन को घटना की जानकारी दे है. वहीं, इस घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...

होम थिएटर में बम रखकर दहेज देने वाले आरोपी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में अदालत ने...

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...