अजब गजब मामला: पुलिस स्टेशन में शराब गटकने के आरोप में चूहा हुआ गिरफ्तार, शराबी चूहे को पेश किया जाएगा कोर्ट में, पढ़िए ये वाला मामला

डेस्क। क्या आपने चूहों को शराब पीते देखा है? नहीं देखा होगा। पर मध्य प्रदेश में तो पीते हैं. यहां एक चूहे को एक पुलिस स्टेशन में शराब की बोतलें खाली करने के आरोप में ‘गिरफ्तार’ किया गया है. शराबी चूहे को अब अदालत के सामने पेश किया जाएगा! यह विचित्र घटना छिंदवाड़ा जिले के एक पुलिस स्टेशन से सामने आई है. पुलिस ने प्लास्टिक की बोतलों में पैक अवैध शराब जब्त की थी और बोतलों को स्टोर रूम में रख दिया था.

हालांकि, जब जब्त शराब कोर्ट में पेश करने का समय आया तो पुलिस को पता चला कि कम से कम 60 बोतलें खाली हो चुकी थीं. पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि इन बोतलों चूहों ने खाली कर दिया। पुलिस का कहना है कि थाने की इमारत बहुत पुरानी है, जहां चूहे अक्सर घूमते देखे जाते हैं, यहां तक कि कुतरकर रिकॉर्ड भी नष्ट कर देते हैं.

चूहों की गिरफ्तारी का दावा
पुलिस ने ‘आरोपी’ चूहों में से एक को ‘गिरफ्तार’ करने का भी दावा किया है, जिसे अब सबूत के तौर पर अदालत के सामने पेश किया जाएगा. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि शराब पार्टी में कितने चूहे शामिल थे.

अदालत में लंबित है मामला
जिस मामले में शराब की बोतलें जब्त की गईं, वह मामला अभी भी अदालत में लंबित है. पुलिस अब अदालत को परिस्थिति समझाने का तरीका ढूंढने की कोशिश कर रही है, क्योंकि जब्त की गई शराब अदालत में पेश की जानी है.

पहले भी आ चुके ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है, जब चूहों पर पुलिस स्टेशन में शराब पीने का आरोप लगा है. पहले का एक उदाहरण है कि पुलिस ने शाजापुर जिला अदालत में एक ऐसी ही घटना सुनाई, तो न्यायाधीश और अदालत का पूरा स्टाफ हंस पड़ा था. इस मामले में उत्तर प्रदेश भी मध्‍य प्रदेश से पीछे नहीं है. साल 2018 में बरेली के छावनी पुलिस स्टेशन के गोदाम में रखी 1,000 लीटर से अधिक जब्त शराब गायब हो गई थी. स्थानीय पुलिसकर्मियों ने शराब गटकने का आरोप चूहों पर लगाया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...